HEADLINE
Dark Mode
Large text article

Samford अस्पताल विवाद: पीड़ित महिलाओं के लिए निष्पक्ष जांच की मांग तेज, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई आवाज



रांची | The CG Express

रांची के Samford Hospital से जुड़े कथित विवाद को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अमिषा प्रसाद ने एक बार फिर पीड़ित महिलाओं और आम नागरिकों के समर्थन में आवाज उठाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि 17 जून 2026 को अस्पताल में हुई घटना के बाद से वह लगातार प्रभावित लोगों के साथ खड़ी हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रही हैं। 

अमिषा प्रसाद ने कहा कि जब भी अन्याय के खिलाफ सवाल उठाए गए, विवाद खड़ा हुआ, लेकिन उनकी मांग आज भी वही है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और सच्चाई जनता के सामने लाई जाए। उन्होंने यह भी अपील की कि जिन लोगों को किसी भी अस्पताल में इलाज, बिलिंग, दुर्व्यवहार या अन्य किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ा हो, वे आगे आकर अपनी बात रखें और उपलब्ध दस्तावेज़ व साक्ष्य साझा करें। 

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं, बल्कि न्याय, सम्मान और मरीजों के अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने पीड़ितों से डरने के बजाय अपनी आवाज उठाने का आग्रह किया और भरोसा दिलाया कि जनहित की यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। 

वहीं, दूसरी ओर Samford Hospital के प्रबंधन ने मीडिया में सामने आए आरोपों को खारिज करते हुए अपना पक्ष रखा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप सही नहीं हैं और मामले को लेकर कई तरह की भ्रामक जानकारियां भी सामने आई हैं। फिलहाल संबंधित मामले की जांच और विभिन्न पक्षों के दावों पर चर्चा जारी है। 

The CG Express की अपील है कि इस मामले में जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बचें। यदि किसी भी पक्ष के पास तथ्यात्मक दस्तावेज़ या आधिकारिक जानकारी हो, तो उसे संबंधित जांच एजेंसियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Post a Comment