पंडरिया विधानसभा में पहली बार होगी भव्य दही हांडी प्रतियोगिता, 3 सितंबर को कुण्डा में जुटेंगे युवा
भाजपा मंडल कुण्डा एवं युवा मोर्चा की संयुक्त बैठक में बनी कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन स्थल का किया गया निरीक्षण
कुण्डा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पंडरिया विधानसभा में पहली बार भव्य विधानसभा स्तरीय दही हांडी (हांडी फोड़) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता 3 सितंबर 2026 को कुण्डा के बस स्टैंड परिसर में आयोजित होगी। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल कुण्डा एवं पांडातराई मंडल के संयुक्त संयोजन में किया जाएगा।
प्रतियोगिता को भव्य एवं सफल बनाने की तैयारियों को लेकर जन सेवा ही भावना विधायक कार्यालय, कुण्डा में भाजपा मंडल कुण्डा एवं युवा मोर्चा मंडल कुण्डा की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
आयोजन को भव्य बनाने पर हुई चर्चा
बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल कुण्डा अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी ने की। इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री सुरेश दुबे, जिला महामंत्री भाजयुमो अमित चंद्रवंशी एवं जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा कृष्णा चंद्राकर की गरिमामय उपस्थिति रही।
बैठक में दही हांडी प्रतियोगिता को भव्य और यादगार बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। आयोजन स्थल, कार्यक्रम का समय, सुरक्षा व्यवस्था, अतिथियों को आमंत्रित करने, प्रतिभागियों की व्यवस्था तथा कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर आवश्यक रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक के बाद भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल बस स्टैंड परिसर कुण्डा का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर आपसी विचार-विमर्श किया गया।
युवाओं में उत्साह और खेल भावना बढ़ाने का प्रयास
जिला महामंत्री भाजयुमो अमित चंद्रवंशी ने कहा कि दही हांडी प्रतियोगिता भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी से जुड़ी महत्वपूर्ण परंपरा है। इस तरह के आयोजन से युवाओं में उत्साह, आपसी एकता, सहयोग और खेल भावना को बढ़ावा मिलता है।
उन्होंने कहा कि परंपराओं को जीवित रखने और उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंडरिया विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन में विधानसभा स्तरीय दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में भाजपा मंडल कुण्डा अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी, पूर्व जिला मंत्री सुरेश दुबे, जिला महामंत्री युवा मोर्चा अमित चंद्रवंशी, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा कृष्णा चंद्राकर, सुमन गुप्ता, दिनेश चंद्रवंशी, परसोत्तम निर्मलकर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, अमन खनूजा, मोहन चंद्रवंशी, माखन चंद्रवंशी, अश्वनी यदु, महामंत्री निलेश गुप्ता, फिरतू साहू, राजू श्रीवास, महिला मोर्चा से बबली साहू, साजन सारथी, सूरज यादव, हनुमान वैष्णव, रामचंद्र कश्यप, श्यामलाल, नीलू साहू, कैलाश चंद्रवंशी सहित भाजपा मंडल कुण्डा के पदाधिकारी एवं विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधानसभा स्तरीय दही हांडी प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।
कुण्डा में पहली बार विधानसभा स्तरीय आयोजन
पंडरिया विधानसभा में पहली बार होने जा रहे इस विधानसभा स्तरीय आयोजन को लेकर भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। जन्माष्टमी के अवसर पर होने वाली दही हांडी प्रतियोगिता में युवाओं की भागीदारी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहने की उम्मीद है। आयोजन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आने वाले दिनों में भी आवश्यक व्यवस्थाओं पर काम किया जाएगा।
