ADVERTISEMENT

Promote Your Business With The CG Express

Reach thousands of readers across Chhattisgarh through premium display advertising and sponsored campaigns.

समरसता के संकल्प के साथ भाजपा मंडल कुण्डा ने मनाई संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती, सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित कर किया नमन

कुण्डा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल कुण्डा द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर के हृदयस्थल स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में संत गुरु रविदास जी के चित्र पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित कर संत गुरु रविदास जी के बताए समानता, भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 तक सात माह का "संत गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान" प्रारंभ किया गया है। अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक संत गुरु रविदास जी के समता, सामाजिक न्याय, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के विचारों को पहुँचाना है। इसी अभियान के तहत प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आह्वान, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के निर्देश तथा मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल कुण्डा ने यह आयोजन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने जाति-पांति और ऊँच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर समाज को एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने सदियों पहले थे। भाजपा द्वारा चलाया जा रहा समरसता संकल्प अभियान संत गुरु रविदास जी के इन्हीं आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा।

मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी ने कहा कि संत गुरु रविदास जी केवल एक संत नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना के महान प्रेरणास्रोत थे। उनके विचार समाज को एकसूत्र में जोड़ने की शक्ति रखते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों तक संत रविदास जी के संदेश को पहुँचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों का अनुसरण करने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। मंदिर परिसर में दीपों की रोशनी से श्रद्धा और आस्था का अद्भुत वातावरण दिखाई दिया। बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर संत गुरु रविदास जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी, जिला कार्यकारिणी सदस्य रामस्वरूप साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा दिनेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा महेंद्र धृतलहरे, जनपद उपाध्यक्ष छत्रकिशोर, सानू तिवारी, महामंत्री मनहरण साहू, महामंत्री सुमन गुप्ता, प्रदेश विस्तारक संतोष चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा ध्वजाराम चंद्राकर, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबली साहू, महामंत्री साजन सारथी, कॉलेज अध्यक्ष पुरुषोत्तम निर्मलकर, रमन खनूजा, सूरज यादव, शशांक शर्मा, ओमप्रकाश, अनंत, रामनाथ चंद्राकर, कोमल साहू, मोनू विश्वकर्मा, मोटू वैष्णव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Also read
Copied!

Latest News

  • समरसता के संकल्प के साथ भाजपा मंडल कुण्डा ने मनाई संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती, सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित कर किया नमन

Post a Comment