पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विभिन्न ग्रामों का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
पंडरिया, 20 जुलाई 2026। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा ने सोमवार को विधानसभा अंतर्गत ग्राम दशरंगपुर, कुम्ही, महली, दुल्लापुर, बघर्रा एवं महका का दौरा कर विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की, ग्रामीणों से संवाद किया तथा क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली।
ग्राम दशरंगपुर में विधायक ने बूथ अध्यक्ष ललित साहू के यहां आयोजित शोकसभा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद ग्राम कुम्ही में जितेंद्र निर्मलकर के यहां आयोजित शोकसभा में पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के निवास पर भी परिजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा ग्रामीणों से चर्चा कर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली।
महली गांव में विधायक ने बूथ अध्यक्ष दामोदर साहू एवं कार्यकर्ता अशोक पाल के निवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की तथा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
दुल्लापुर में विधायक भावना बोहरा ने वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय जगदीश तिवारी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की।
बघर्रा गांव में उन्होंने स्वर्गीय मोतीराम कश्यप एवं स्वर्गीय श्रीमती कश्यप के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से क्षेत्रीय विकास के विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
ग्राम महका में विधायक भावना बोहरा ने बूथ अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर के निवास पर नवविवाहित दंपती को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर जन चौपाल लगाई और उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने गांव में सीसी रोड, नाली एवं स्कूल भवन निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने का आश्वासन दिया।
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार चंद्राकर, मनहरण साहू, हरेकृष्ण शुक्ला, शिवकुमार चंद्रवंशी, महेंद्र धृतलहरे, कृष्णा चंद्राकर, गीताराम साहू, गणेश यादव, ध्वजाराम चंद्राकर, देवेंद्र चंद्रवंशी, फिरतु साहू, महेश्वर साहू, बबली साहू, साजन सारथी, सूरज यादव, जितेंद्र निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


Post a Comment