ADVERTISEMENT

Promote Your Business With The CG Express

Reach thousands of readers across Chhattisgarh through premium display advertising and sponsored campaigns.

कुण्डा को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात: 2.50 करोड़ की लागत से बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 56 नए पद भी स्वीकृत

कुण्डा। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के कुण्डा को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। विधायक श्रीमती भावना बोहरा के प्रयासों से कुण्डा में नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस केंद्र के भवन निर्माण पर 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके साथ ही अस्पताल के सुचारू संचालन के लिए 56 नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी ने इस उपलब्धि पर विधायक भावना बोहरा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्वीकृति कुण्डा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे विधायक के प्रयासों से अब नई दिशा मिली है।

स्वीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी, इमरजेंसी, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर तथा पैथोलॉजी लैब जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त चिकित्सकों, विशेषज्ञ डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन सहित कुल 56 नए पदों का सृजन किया गया है। इनमें स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ तथा एनेस्थेटिस्ट जैसे महत्वपूर्ण विशेषज्ञ पद भी शामिल हैं।

बालमुकुंद चंद्रवंशी ने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने के बाद कुण्डा और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। साथ ही नए पदों के सृजन से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार "हर घर तक स्वास्थ्य" के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और कुण्डा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके शुरू होने से क्षेत्रवासियों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

इस उपलब्धि पर भाजपा मंडल कुण्डा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के ग्रामीणों ने विधायक श्रीमती भावना बोहरा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

Also read
Copied!

Latest News

  •    कुण्डा को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात: 2.50 करोड़ की लागत से बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 56 नए पद भी स्वीकृत

Post a Comment