HEADLINE
Dark Mode
Large text article

संभाग स्तरीय प्रबुद्ध जन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में कबीरधाम जिले से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता



कुण्डा। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा समाज के प्रबुद्ध जनों के सम्मान तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से दुर्ग संभाग स्तरीय प्रबुद्ध जन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन भिलाई स्थित चौहान इंपीरियल में किया गया। सम्मेलन में कबीरधाम जिले के विभिन्न मंडलों से सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सम्मेलन के मुख्य वक्ता भाजपा के संगठन मंत्री पवन साय रहे। कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक रिकेश सेन, ललित चंद्राकर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सम्मेलन के दौरान समाज के प्रबुद्ध जनों का सम्मान किया गया तथा संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया। वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास के संकल्प पर विस्तार से प्रकाश डाला।

भाजपा ओबीसी मोर्चा कबीरधाम के जिलाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर के नेतृत्व में जिले के सभी 14 मंडलों से सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इनमें कुण्डा मंडल के कार्यकर्ताओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।

सम्मेलन में शामिल कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने तथा समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Post a Comment