ADVERTISEMENT

Promote Your Business With The CG Express

Reach thousands of readers across Chhattisgarh through premium display advertising and sponsored campaigns.

रूसे के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कुण्डा, 15 अगस्त। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूसे में देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गीताराम साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी एवं विद्या की देवी मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गीताराम साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वतंत्रता दिवस संदेश पढ़कर सुनाया। संदेश में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य तथा छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।

अध्यक्ष गीताराम साहू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की एकता और अखंडता का संदेश देता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन और मेहनत के साथ अध्ययन कर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गीताराम साहू, सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष सुधा राम साहू, उपसरपंच, पंचगण, विद्यालय के प्राचार्य नंदू राम निर्मलकर, नमेंद्र चंद्राकर, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, पालकगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया।

Also read
Copied!

Latest News

  • रूसे के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Post a Comment